रानी अवंतीबाई अमर रहे के नारों से गूंजा तिर्वा, निकली विशाल रैली
Kannauj News - वीरागंना रानी अवंतीबाई के 168वें बलिदान दिवस पर लोधी समाज द्वारा विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। रैली का आरंभ राजकीय मेडिकल कॉलेज से हुआ और इंदरगढ़ तिराहे पर रानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। विधायक बृजभूषण सिंह ने सभी को रानी अवंतीबाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने की अपील की।

तिर्वा, संवाददाता। वीरागंना रानी अवंतीबाई के 168वें बलिदान दिवस पर शुक्रवार को लोधी समाज के लोगों द्वारा निकाली विशाल शोभायात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ी। भीड़ में शामिल समाज के लोगों ने रानी अवंतीबाई अमर रहे के नारे लगाए। रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। बाद में इंदरगढ़ तिराहे पर स्थित रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश की आजादी के लिए लड़ी गई जंग में उनकी शहादत को याद किया। अवंतीबाई कमेटी तिर्वा द्वारा लोधी समाज की पथ प्रदर्शक महारानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस पर निकली रैली की शुरूआत शुक्रवार की दोपहर 12 बजे राजकीय मेडिकल कॉलेज से हुई।
इस रैली में कन्नौज के अलावा अन्य कई जिलों से लोधी समाज के लोग शामिल हुए। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में चरखारी के विधायक बृजभूषण सिंह ने कहा कि हम सभी को वीरागंना रानी अवंतीबाई के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इसके अलावा बिधूना से सपा विधायक रेखा वर्मा, उमर्दा के ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा, समाजसेवी प्रभात कुमार वर्मा उर्फ लालू, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुनेश राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा नरेन्द्र राजपूत, अरूण राजपूत, आकाश राजपूत, दुर्गेश राजपूत, रामू राजपूत सहित कई समाजसेवी मुख्य रूप से शामिल रहे। मिशन अवंतीबाई कमेटी के सदस्यों के नेतृत्व में हजारों लोग नारेबाजी करते हुए चले। रैली में शामिल लोगों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। कई लोग रानी अवंतीबाई के कट आउट अपने हाथों में लेकर चल रहे थे। यह रैली ठठिया रोड चौराहा, क्रान्ति चैराहा, गांधी चैक चैराहा से होकर इंदरगढ़ तिराहे पर लगी रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर पहुंची। यहां पर रैली में शामिल सैकड़ों लोगों ने महारानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शहादत को नमन किया। कस्बे के प्लाजा मार्केट के सामने नवदुर्गा सेवा समिति के महासचिव प्रभात वर्मा ने रैली में शामिल समाज के लोगों का फूल-मालाओं व शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। रैली में प्रमुख रूप से वीरेंद्र राजपूत, महेश शास्त्री, राजकुमार वर्मा, रिंकू राजपूत, शिवकुमार वन्देमातरम, प्रियांशु राजपूत, रामतीर्थ राजपूत, अजीत राजपूत, रोहित राजपूत, मोहित राजपूत व अखिलेश राजपूत मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


