महावीर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - ताहपुर सकरवारा स्थित प्राचीन महावीर धाम मंदिर में मंगलवार को भव्य मेले का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में देखी गईं। भक्तों ने हनुमान जी की कंकड़ प्रतिमा के दर्शन किए और प्रसाद, खिलौने की खरीदारी की। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस बल तैनात रहा, जिससे मेला शांतिपूर्ण रहा।

महावीर धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

क्षेत्र के ताहपुर सकरवारा स्थित प्राचीन महावीर धाम मंदिर में मंगलवार को भव्य मेले का आयोजन हुआ। समें श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरा क्षेत्र जयकारों से गूंज उठा। मंगलवार सुबह विधि-विधान से आरती-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की कंकड़ प्रतिमा के दर्शन किए। श्रद्धालु दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचकर पूजा-अर्चना करते नजर आए। मंदिर परिसर में मेले का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय बना रहा। मेले में सजी दुकानों और बच्चों के झूलों ने आकर्षण का केंद्र बने रहे। श्रद्धालुओं ने प्रसाद, खिलौने और अन्य सामान की खरीदारी भी की।

वहीं, मन्नत पूरी होने पर कई श्रद्धालुओं ने बच्चों का मुंडन संस्कार कराया और झंडा चढ़ाकर अपनी आस्था प्रकट की। मंदिर के पुजारी व मेला प्रबंधक कमलेश मिश्रा ने बताया कि इस प्राचीन मेले में हर बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना करते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। थाना प्रभारी विनय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। जिससे मेले का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।