जले मौजों का बिना फार्मर आईडी के खरीदा जाएगा गेहूं

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - सरकारी गेहूं खरीद केंद्र खुले 18 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई खरीद नहीं हुई है। एसडीएम ने शनिवार को निरीक्षण कर निर्देश दिए कि जले हुए अभिलेख वाले गांवों के किसानों का गेहूं बिना फार्मर आईडी के खरीदा जाएगा। पिछले बारिश के कारण खरीद प्रभावित हुई, लेकिन अब स्थितियां बेहतर हैं।

जले मौजों का बिना फार्मर आईडी के खरीदा जाएगा गेहूं

सरकारी गेहूं खरीद केंद्र खुले 18 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक बोहनी नहीं हुई है। शनिवार को एसडीएम ने खरीद केंद्र का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन मौजों के अभिलेख जले हुए हैं। वहां के किसानों का गेहूं बिना फार्मर आईडी के खरीदा जाएगा। शासन-प्रशासन ने बिना फार्मर रजिस्ट्री कराए सरकारी खरीद केंद्र पर किसानों का गेहूं नहीं खरीदने का फरमान जारी किया था। छिबरामऊ क्षेत्र के तमाम गांव के अभिलेख अभी भी जले हुए हैं। ऐसे में वहां के किसान सरकारी खरीद केंद्र पर अपना गेहूं बिक्री करने से वंचित हो रहे थे।

ऐसे में किसानों की समस्याओं को देखते हुए उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने शनिवार को निगम मंडी स्थित सरकारी खरीद केंद्र का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारी कृष्णगोपाल से जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जिन गांव के अभिलेख जले हुए हैं। वहां के किसानों का गेहूं बिना फार्मर आईडी के खरीदा जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित लेखपालों को भी निर्देश दिए हैं कि किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न आने पाए। एसडीएम ने बताया कि पिछले दिनों हुई बारिश की वजह से गेहूं की खरीद प्रभावित हुई है, लेकिन अब मौसम साथ दे रहा है। शीघ्र ही खरीद केंद्रों पर बिक्री के लिए गेहूं पहुंचना शुरू हो जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।