कन्नौज निज संवाददाता
राष्ट्रीय बालिका दिवस से एक दिन पहले शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमओ दफ्तर से निकली रैली शहर में अलग-अलग कई जगहों से होकर गुजरी।
विनोद दीक्षित अस्पताल कैम्पस से शुरू हुई रैली को सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कन्हैया लाल सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज व गोमती देवी इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली में शामिल होकर जागरूकता फैलाई।
रैली लाखन चैराह, नगर पालिका चैराह, फूलमती मन्दिर के रास्ते होकर वापस विनोद दीक्षित चिकित्सालय परिसर में समाप्त हुई जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी नोडल डॉ. राममोहन तिवारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नोडल प्रशासन डा. डीपीआर्या व एनसीडी/एनएचएम के समस्त कार्यक्रम के कर्मचारियों डा. रवि प्रताप सिंह, प्रदीप वर्मा, पियूषा दुबे, यामिनी वर्मा, शरद मिश्रा एवं अपर शोध अधिकारी, कार्यालय के वाईके मंजुल और कार्यालय के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी साथ में भ्रमण किया।इसके साथ-साथ विनोद दीक्षित चिकित्सालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने रैली में प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन रविवार को जनपद के सभी ब्लॉकों के सएचसी में मनाया जाएगा।