Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsFraudulent Voter Registration in Atarouli 80 Fake Names Discovered
अतरौली की मतदाता सूची में 80 फर्जी वोट शामिल

अतरौली की मतदाता सूची में 80 फर्जी वोट शामिल

संक्षेप:

Kannauj News - छिबरामऊ के ग्राम पंचायत अतरौली की मतदाता सूची में लगभग 80 फर्जी मतदाताओं के नाम शामिल होने का मामला सामने आया है। बीएलओ पर आरोप है कि उसने पैसे के बल पर फर्जी नाम जोड़े हैं। पीड़ित ने उप जिलाधिकारी से शिकायत की है और जांच की मांग की है।

Dec 30, 2025 05:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अतरौली की मतदाता सूची में जमकर घाल-मेल किया गया है। आरोप है कि बीएलओ ने दूसरे से साथ गांठ कर लगभग 80 फर्जी मतदाताओं के नाम शामिल किए हैं। पीड़ित ने उप जिलाधिकारी से मामले की शिकायत कर जांच करने और फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की मांग की है। ग्राम अतरौली निवासी अमित कुमार पुत्र विमलेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत अतरौली संख्या 31 में प्रधानी के इलेक्शन की मतदाता सूची में जो वोटो की गणना की गई है, उसमें बीएलओ द्वारा पैसे के बलबूते तमाम फर्जी नाम शामिल किए गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में 37 वोट उन लड़कियों के शामिल है, जिनकी काफी समय पहले शादी हो चुकी है। छह मृतकों के नाम मतदाता सूची में है। इसके अलावा आठ ऐसे वोट है, जो अभी नाबालिग है और 56 वोट डबल बने हुए हैं, जो दूसरी जगह भी हैं। 24 मतदाताओं के नाम ऐसे शामिल किए गए हैं, जो दूसरी ग्राम सभा में भी उनके नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। इस तरह लगभग 80 वोट बीएलओ द्वारा फर्जी बनाए गए हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंप कर पूरे मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए फर्जी मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाने की गुहार लगाई है।