ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजयोगी सरकार में प्रदेश का हो रहा चहुमुंखी विकास

योगी सरकार में प्रदेश का हो रहा चहुमुंखी विकास

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शहर में कई जगहों पर आयोजन हुए। यहां रेलवे बोर्ड के सलाहकार ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का चहुमंुखी विकास हो रहा...

योगी सरकार में प्रदेश का हो रहा चहुमुंखी विकास
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजWed, 05 Jun 2019 10:16 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शहर में कई जगहों पर आयोजन हुए। यहां रेलवे बोर्ड के सलाहकार ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश का चहुमंुखी विकास हो रहा है।

शहर की पुरानी गल्ला मंडी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रशांत गुप्ता के आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव को बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। यहां रेलवे बोर्ड के सलाहकार भाजपा नेता विपिन द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आत्यिनाथ की सरकार में चहुमुखी विकास हो रहा है। प्रदेश की ढाई साल सरकार में जनता के हित में योजनाएं चलाई गई। सरकार की इन योजनाओं का सीधे जनता को लाभ मिल रहा है। भाजपा सरकार में दलालों की जगह जेल है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए सरकार कडे़ कदम उठा रही है। भाजपा के नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि प्रदेश से गुंडाराज का खात्मा हो गया है। जनता का योगी सरकार में सुशासन का अहसास हो रहा है। यहां केक काट कर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की शुभकमनाएं दी गई। इस मौके पर दिलीप गुप्ता, रूपेश दुबे, संजीव चौहान, पंकज दुबे, शैलेन्द्र सिंह गौर, प्रदीप शर्मा, अनुज गुप्ता, उत्तम गुप्ता, विपिन शर्मा, हिमांशु पाल, विजय गुप्ता, प्रवल मिश्रा, सागर गुप्ता, विकास त्रिवेदी, राहुल दुबे, मयंक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें