Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsFour Seriously Injured in Separate Road Accidents in Saurikh
 सडक़ दुर्घटनाओं में अलग-अलग चार घायल

सडक़ दुर्घटनाओं में अलग-अलग चार घायल

संक्षेप: Kannauj News - -चारों गंभीर घायलो को किया गया रेफरछिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग सडक़ दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक...

Tue, 11 Nov 2025 07:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

-चारों गंभीर घायलो को किया गया रेफर छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग सडक़ दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र की चौकी नादेमऊ के गांव पंडोखर निवासी रमेश चंद्र (45) पुत्र मनीराम अपनी 11 वर्षीय पुत्री ममता को बाइक पर बिठाकर सोमवार को सौरिख बाजार करने गए हुए थे। शाम लगभग 6 बजे अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक टडा रायपुर नाले के पास पहुंची ही थी, कि तभी किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिससे पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पिता पुत्री को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना थाना छिबरामऊ के गांव त्रिलोकापुर निवासी रविंद्र (47) पुत्र भारत सिंह अपने साथी दीपक पाल (40) पुत्र रामआसरे के साथ बाइक से सोमवार शाम छिबरामऊ वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक थाना क्षेत्र सौरिख के सरदापुर गांव के सामने पहुंची थी। तभी किसी वाहन ने कट मार दिया। जिसमें दोनों लोग खड्ड में जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।