Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsFire Erupts in DCM on Expressway Near Mundla Village Jaipur to Lucknow Route
एक्सप्रेसवे पर धू-धूकर जला डीसीएम, शॉर्ट सर्किट बना कारण

एक्सप्रेसवे पर धू-धूकर जला डीसीएम, शॉर्ट सर्किट बना कारण

संक्षेप:

Kannauj News - तालग्राम, संवाददाता। एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया।

Aug 29, 2025 09:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

तालग्राम, संवाददाता। एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया। जब जयपुर से लखनऊ जा रही एक डीसीएम में अचानक आग लग गई। हादसा किमी. संख्या 171 के पास मुंडला गांव के करीब हुआ। जयपुर, शास्त्रीनगर, आर 148 राणा कालोनी निवासी चालक अमित कुमार शर्मा पुत्र हरिराम शर्मा डीसीएम में टाटा कंपनी के एक्सल भरकर लखनऊ जा रहा था। डीसीएम में चालक अमित के साथ उसका भाई सुरेश शर्मा भी सवार था। अचानक डीसीएम की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने से डीसीएम में आग भड़क उठी। मौके पर एक्सप्रेस वे के सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह व थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना मिलते ही फायर सर्विस की तीन गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। डीसीएम मालिक बंटी शर्मा को भी फोन पर घटना की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में डीसीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।