आग लगने से जला बंगला, हजारों का सामान खाक

Mar 01, 2026 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - हसेरन के जोगनीपुर्वा गांव में एक ग्रामीण के बंगले में आग लग गई, जिससे हजारों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित राकेश कुमार ने इंदरगढ़ थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि कुछ अराजकतत्वों ने शनिवार रात उनके बंगले में आग लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आग लगने से जला बंगला, हजारों का सामान खाक

हसेरन , संवाददाता। हसेरन के जोगनीपुर्वा गांव के बाहर रखे एक ग्रामीण के बंगला में आग लग गई। जिससे फूस बंगले में रखा हजारों की कीमत का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने इंदरगढ़ थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई किए जाने की मांग रखी है। जोगनीपुर्वा गांव निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के बाहर उसका बंगला बना हुआ था। शनिवार की रात कुछ अराजकतत्वों ने उसके बंगले में आग लगा दी। जिससे बंगला में रखे आलू भरे बोरे, ट्यूबेल का पाइप समेत कई हजार रुपए का कीमती सामान जलकर खाक हो गया।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।