Kannauj News: शॉर्ट सर्किट से आरओ प्लांट में लगी आग
Kannauj News: सिकंदरपुर के हरिनगर में एक आरओ प्लांट में शुक्रवार तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। इससे प्लांट संचालिका प्रियंका पाल को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत बैंक से ऋण लेकर और रिश्तेदारों से उधार लेकर प्लांट स्थापित किया था। पीड़िता प्रशासन से सहायता की मांग कर रही हैं।
Kannauj News: सिकंदरपुर। कसावां रोड स्थित हरिनगर में शुक्रवार तडक़े शॉर्ट सर्किट से एक आरओ प्लांट में आग लग गई, जिससे प्लांट में लगी मशीनें, उपकरण और अन्य सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना में प्लांट संचालिका प्रियंका पाल पत्नी आशीष कुमार को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रियंका पाल ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत फरवरी माह में ग्रामीण बैंक, सिकंदरपुर से पांच लाख रुपये का ऋण लिया था। इसके अलावा करीब तीन लाख रुपये रिश्तेदारों से उधार लेकर आरओ प्लांट स्थापित किया था, जिसका संचालन मार्च माह से शुरू हुआ था। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह करीब चार बजे उनके पति आशीष कुमार पानी भरने के लिए प्लांट पहुंचे, तो देखा कि पूरा प्लांट आग की चपेट में आकर जल चुका था।
आस-पास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरा सामान राख हो चुका था। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पीडि़ता ने प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।


