Kannauj News: किशनपुर में बुखार का कहर, महिला की मौत से मचा हड़कंप

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: किशनपुर गांव में बुखार के प्रकोप ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बुखार से पीड़ित 55 वर्षीय महिला की कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव में एक सैकड़ा लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच कर जांच शुरू कर चुकी है।

किशनपुर में बुखार का कहर, महिला की मौत से मचा हड़कंप
किशनपुर में बुखार का कहर, महिला की मौत से मचा हड़कंप

Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। किशनपुर गांव में बुखार के प्रकोप ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। बुखार से पीड़ित 55 वर्षीय महिला की कानपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी गांव पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक, गांव में करीब एक सैकड़ा लोग बुखार से पीड़ित हैं। बड़ी संख्या में मरीज निजी अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं, जबकि कई लोग घर पर ही दवा लेकर इलाज करा रहे हैं। स्थिति की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच शुरू की।

टीम ने 56 मरीजों का परीक्षण किया और 15 मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए लिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच में किसी मरीज में मलेरिया के लक्षण नहीं मिले हैं।

महिला की स्वास्थ्य स्थिति

किशनपुर गांव निवासी रामलली (55) पत्नी सियाराम को करीब चार दिन पहले बुखार आया था। शुरुआत में परिजन ने स्थानीय स्तर पर उनका उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। बुखार बढ़ने और तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन उन्हें सीएचसी तालग्राम लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच और उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया।

मौत का कारण

मेडिकल कॉलेज में उपचार के बावजूद हालत में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। परिजन रामलली को कानपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। देर रात शव गांव पहुंचने पर घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के मुताबिक रामलली की जेठानी भी बुखार से पीड़ित हैं। इससे परिवार के लोगों की चिंता और बढ़ गई है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक सैकड़ा लोग बीमार हैं। इनमें कई मरीजों का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है, जबकि कुछ मरीजों का इलाज परिजन घर पर ही करा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव में बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या को लेकर अभी कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं बताया गया है। विभाग ने शिविर लगाकर मरीजों की जांच शुरू कर दी है।

महिला की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम

बुखार से महिला की मौत की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय हुई। एसीएमओ डॉ. विजय कुमार शुक्ला, स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय, डॉ. मोहम्मद आतिफ, मलेरिया इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह, डॉ. मोहसिन जमा खान, डॉ. प्रेमचंद और फार्मासिस्ट अमित कुमार समेत स्वास्थ्यकर्मी गांव पहुंचे। टीम ने सबसे पहले मृतका के परिजनों से बीमारी, बुखार शुरू होने, उपचार और अस्पताल में कराए गए इलाज के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में बुखार समेत अन्य बीमारी से पीड़ित ग्रामीणों की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण करने के बाद उन्हें आवश्यक परामर्श दिया और दवाएं वितरित कीं।

FAQs

✦किशनपुर गांव में बुखार की स्थिति क्या है?−
किशनपुर गांव में बुखार के प्रकोप से करीब एक सैकड़ा लोग पीड़ित हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: किशनपुर में बुखार का कहर, महिला की मौत से मचा हड़कंप