जिले में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने को कवायद तेज

Mar 02, 2026 10:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

Kannauj News - कन्नौज में स्वच्छ भारत मिशन के तहत एक ग्राम पंचायत में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की योजना है। इसका उद्देश्य सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल-जल का सही तरीके से निस्तारण करना है। जलालाबाद ब्लॉक के तिलपई डिगसरा गांव में भूमि चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

जिले में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने को कवायद तेज

कन्नौज। जिले में ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले की एक चयनित ग्राम पंचायत में फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस परियोजना का उद्देश्य सेप्टिक टैंकों से निकलने वाले मल-जल का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण कर उसे उपयोगी संसाधन में बदलना है।जिले के आठ विकास खंडों में कुल 499 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से तीन हजार से अधिक आबादी वाली किसी एक पंचायत को पायलट प्रोजेक्ट के लिए चुना जाएगा। प्रारंभिक चरण में जलालाबाद ब्लॉक के तिलपई डिगसरा गांव में भूमि देखी गई थी, लेकिन पर्याप्त जमीन उपलब्ध न होने के कारण अब अन्य उपयुक्त स्थान की तलाश की जा रही है।

भूमि चयन के लिए पंचायती राज और राजस्व विभाग संयुक्त रूप से सर्वे कर रहे हैं। योजना के अनुसार प्लांट का निर्माण आबादी क्षेत्र से 250 से 500 मीटर की दूरी पर किया जाएगा, ताकि दुर्गंध, शोर या संक्रमण जैसी समस्याएं न हों। इस संयंत्र को संचालित करने के लिए लगभग 30 किलोवाट बिजली और प्रतिदिन करीब पांच हजार लीटर पानी की आवश्यकता होगी। प्लांट स्थापित होने के बाद गांवों में सेप्टिक टैंक खाली कराने की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। एकत्रित मल-जल को शोधित कर उससे जैविक खाद तैयार की जाएगी और उपचारित पानी को फसलों की सिंचाई में उपयोग किया जा सकेगा। जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रकाश ने बताया कि भूमि चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।