
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, बहन की हालत गंभीर
Kannauj News - छिबरामऊ में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। भाई राजू को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बहन सरिता को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया। यह हादसा भोजपुर निगोह गांव के पास हुआ।
छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भोजपुर निगोह गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया गया। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल बहन को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ज्योति गांव निवासी राजू 22 वर्षीय पुत्र शिवराम हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। एक माह पहले वह अपने घर आया था। राजू की शादी लगभग 6 माह पहले कानपुर देहात के कागवान थाना अंतर्गत पहाड़पुर गांव निवासी मनीषा के साथ हुई है।
परिजनों ने बताया कि राजू रविवार की सुबह अपनी बहन सरिता अपने मामा गुरसहायगंज निवासी अशोक जाटव के पुत्र विशाल के साथ बाइक से निकले थे। उसने अपनी बहन सरिता को कोमल सिंह महाविद्यालय निगम में छोड़ दिया। कुछ देर बाद कॉलेज पहुंचकर अपनी बहन को लेकर अपने गांव जा रहा था जब वह भोजपुरी निगम गांव के पास पहुंचा तभी मितौली की ओर से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई-बहन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने देखते ही राजू को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी बहन सरिता की हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




