आगे चल रहे वाहन में घुसा कंटेनर, ड्राइवर की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - छिबरामऊ में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कंटेनर एक वाहन में पीछे से घुस गया। हादसे में कंटेनर चालक धरमवीर की इलाज के दौरान मौत हो गई। आगे चल रहा वाहन मौके से भाग निकला। पुलिस और फायर सर्विस ने राहत कार्य किया। कंटेनर को टोल प्लाजा-154 पर खड़ा किया गया।

आगे चल रहे वाहन में घुसा कंटेनर, ड्राइवर की मौत

छिबरामऊ, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कंटेनर आगे चल रहे वाहन में पीछे से जा घुसा। हादसे में कंटेनर चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि आगे चल रहा वाहन मौके से भाग निकला। हादसे में कंटेनर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद थानांतर्गत नटराजपुरम आदर्शनगर निवासी धरमवीर पुत्र सूरजनारायण कंटेनर चालक था। वह कंटेनर लेकर लखनऊ से आगरा जा रहा था। जब वह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 154 पर पहुंचा, तभी अचानक उसकी गाड़ी आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। जिससे उसकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसा होते ही आगे चल रहा वाहन मौके से भाग निकला। हादसा की सूचना मिलते ही सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह सौरिख थाना पुलिस और फायर सर्विस गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्रप्रसाद कनौजिया के नेतृत्व में राहत कार्य कराया गया। हादसे की सूचना घायल कंटेनर चालक के परिजनों और कंटेनर मालिक को दी गई। घायल चालक को मेडिकल कालेज तिर्वा भेज दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कंटेनर को एक्सप्रेस-वे से हटवाकर टोल प्लाजा-154 पर खड़ा कर दिया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।