गाटा संख्याओं के ढूंढे नहीं मिल रहे भूस्वामी
Kannauj News - उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना में कुछ भूस्वामियों का पता नहीं चल रहा है। गाटा संख्या 1051 से 1057 तक के भूस्वामी पिछले 40 वर्षों से गांव में निवास नहीं कर रहे हैं। इस कारण लावारिस आठ बीघा भूमि को राज्य में निहित करने की कार्रवाई की जा रही है।

उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के सरेखण में आने वाली कुछ गाटा संख्याओं के भूस्वामियों का पता नहीं मिल पाया है। बताया गया कि गाटा संख्या 1051 हरीशचंद्र पुत्र जगमोहननारायण, गाटा संख्या 1052 सिकंदरमोहन नारायण पुत्र ललितमोहन नारायण, गाटा संख्या 1053 रामनारायण पुत्र रामकिशन, गाटा संख्या 1054 नारायण व ब्रजमोहन पुत्रगण जगमोहन नारायण, गाटा संख्या 1055 मिस्टर मोहननारायण पुत्र ललितमोहन नारायण, गाटा संख्या 1056 व 1057 प्रकाशनारायण पुत्र महेंद्र नारायण के नाम दर्ज है, जबकि उपरोक्त भूस्वामी विगत 40 वर्षों से गांव व उसके आस-पास गांव में निवास नहीं कर रहे हैं और न ही किसी ग्रामवासी को उनके बारे में एवं उनके वारिशानों या परिवारीजनों के बारे में कोई जानकारी है।
ऐसे में लावारिस आठ बीघा भूमि को राज्य में निहित करने की कार्रवाई शुरू की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


