ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजफसलों को नुकसान देख किसान परेशान

फसलों को नुकसान देख किसान परेशान

इस बार मौसम ने किसानों को परेशान कर रखा है। करीब एक माह में कई बार बारिश व ओला गिरने से किसान परेशान हैं। आसमान में कई दिनों से छाई बदरी ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दी...

फसलों को नुकसान देख किसान परेशान
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजMon, 16 Mar 2020 10:32 PM
ऐप पर पढ़ें

इस बार मौसम ने किसानों को परेशान कर रखा है। करीब एक माह में कई बार बारिश व ओला गिरने से किसान परेशान हैं। आसमान में कई दिनों से छाई बदरी ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

पिछले महीनों मौसम खराब होने व कई दिनों तक बारिश होने से किसान परेशान रहे। बिगड़े मौसम के मिजाज ने किसानों की धड़कनें फिर से बढ़ा दी हैं। तिलहनी व उलहनी फसलों के साथ आलू आदि की तैयार खड़ी फसलों पर बारिश की मार देख किसान परेशान हैं। किसान खेत खलिहान से फसलों को जल्द ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए प्रयास कर रहा है।

किसान ज्ञान सिंह, रामकुमार, खुशीराम आदि का कहना है कि इस बार मौसम कुछ ज्यादा ही बेरुख है। मार्च के महीने में कभी ठंड का असर नहीं रहा। इय बार बारिश व मौसम में ठंडक ने परेशान करके रख दिया है। मौसम में कई दिनों से सुधार न होने के कारण रही बची फसलों को क्षति का अनुमान है। किसानों का कहना है कि सरकार को किसानों के नुकसान पर भी ध्यान देने की जरूरत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें