विकसित भारत की चौपाल में गूंजा खेत बचाओ अभियान

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

छिबरामऊ के ग्राम पंचायत असालताबाद में विकसित भारत की चौपाल का आयोजन किया गया, जहां किसानों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूकता बढ़ाई गई। कृषि सुरक्षा, आधुनिक खेती, और प्राकृतिक आपदाओं से फसलों की सुरक्षा के उपाय साझा किए गए।

विकसित भारत की चौपाल में गूंजा खेत बचाओ अभियान

छिबरामऊ। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत असालताबाद में शासन की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत की चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि सुरक्षा एवं आधुनिक खेती के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नायब तहसीलदार रामप्रकाश ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने राजस्व संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए और ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

एडीओ कृषि आदित्य कुमार एवं टीए धीरेन्द्र प्रताप ने किसानों को आवारा पशुओं, जलभराव तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं से फसलों की सुरक्षा के वैज्ञानिक उपाय बताए। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा मृदा परीक्षण के आधार पर खेती करने के फायदे भी विस्तार से समझाए। किसानों को फसल उत्पादन बढ़ाने और लागत कम करने के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। ग्राम प्रधान वंदना राठौर ने गांव में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि विकसित भारत की चौपाल ग्रामीणों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद का माध्यम बन रही है। वहीं सचिव बृजेश कुमार यादव और कंप्यूटर ऑपरेटर अक्षय कुमार ने सरकारी पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निस्तारण तथा पात्र लाभार्थियों के सत्यापन का कार्य संपन्न कराया। चौपाल में किसानों ने खेतों की सुरक्षा, जल निकासी और अन्य स्थानीय समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान एवं विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।