Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsFarmers Demand Urgent Action Against Urea Shortage and Fake Products
किसानों की समस्याओं पर भाकियू किसान करेगा आंदोलन

किसानों की समस्याओं पर भाकियू किसान करेगा आंदोलन

संक्षेप:

Kannauj News - छिबरामऊ में भाकियू के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में किसानों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूरिया की कमी, अधिक वसूली और नकली दवा-बीज की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करेंगे।

Nov 29, 2025 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। भाकियू (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के निर्देश पर संगठन पदाधिकारियों ने किसानों की गंभीर समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कृषि उपज के लिए यूरिया की कमी, तय दाम से अधिक वसूली तथा नकली दवा व बीज की बिक्री पर तत्काल रोक लगाई जाए, नहीं तो किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन आंदोलन को बाध्य होगा। क्षेत्र में किसानों की फसलें खराब हो रही हैं, क्योंकि खाद की आपूर्ति अपर्याप्त है। तय मूल्य से अधिक भुगतान के बावजूद यूरिया नहीं मिल पा रहा। नकली दवाएं व बीज बेंचकर किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदेश प्रवक्ता डॉ.रजनीश दुबे व जिला महासचिव आनंद तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने यह ज्ञापन उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सौंपा। इस दौरान डॉ.रजनीश दुबे ने कहा कि प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, अन्यथा संगठन उग्र आंदोलन के लिए तैयार है। आनंद तिवारी ने अन्नदाता किसानों की उपेक्षा पर रोष जताते हुए कहा कि लोकल दुकानदार व प्रशासन न्यायोचित व्यवहार नहीं कर रहे। संगठन सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा। जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला ने संदेश भेजकर कहा कि वह स्वयं किसान हैं, इसलिए समस्याओं से भलीभांति अवगत हैं। खेतों में बैठकर किसानों से चर्चा की है और उनका दर्द अपना समझते हैं। प्रशासन से अनुरोध किया, लेकिन कमजोर नहीं हैं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक पाठक, तहसील अध्यक्ष शांतनु यादव, अखिलेश शाक्य, दिनेश चतुर्वेदी, रज्जन चतुर्वेदी, अनुज राजपूत, गौरव राजपूत, सौरभ ठाकुर, संतोष दुबे, रामकुमार, विक्रांत चतुर्वेदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने किसान हितों की रक्षा का संकल्प दोहराया।