गलत ढंग से बनवाए जा रहे नाले का निर्माण रुकवाने की मांग
Kannauj News - छिबरामऊ में किसानों ने गलत तरीके से बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य को रोकने की मांग की है। भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सौरभ यादव ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया कि यह नाला गंदा पानी तालाब में पहुंचाएगा, जिससे बारिश में आसपास के घरों में पानी घुसने की समस्या होगी।

छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के अंतर्गत पालिका द्वारा तालग्राम रोड से बहवलपुर तक नाले की खुदाई का कार्य चल रहा है। गलत ढंग से बनवाए जा रहे नाले का मामला उठाते हुए किसान नेता ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सौंपा। जिसमें गलत ढंग से बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य को रुकवाने की मांग की है। भाकियू (बलराज) के युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सौरभ यादव ने इस निर्माण को अवैध बताते हुए इसे तत्काल रोकने की मांग की है। उन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि यह नाला पूरे शहर का गंदा पानी बहवलपुर के तालाब में पहुंचाएगा।
थोड़ी सी बारिश में ही यह तालाब उफन पड़ता है और आसपास के घरों में पानी घुस जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका ने बंद नालों का चौड़ीकरण नहीं कराया और न ही पानी निकासी का कोई वैकल्पिक इंतजाम किया है। सौरिख रोड से तिलखोर नदी को कब्जामुक्त नहीं कराया गया, जिससे जल समस्या का समाधान हो सकता था। उन्होंने बताया कि बहवलपुर का पुराना आम नाला नवशेर खान की दुकान के पीछे से संतोष भुर्जी के मकान होते हुए जीटी रोड तक निकलता था, लेकिन बड़ा तालाब मिट्टी डालकर कुछ लोगों द्वारा बंद करा दिया गया। इससे इस बारिश में पहले से अधिक दिक्कतें आ सकती हैं। बहवलपुर के तालाबों की सफाई भी नहीं हुई है। यदि सफाई हो भी जाए तो राहत मिलेगी। उन्होंने सुझाव दिया कि तालग्राम रोड से तुलाराम की चक्की तक नाला बनाया जाए और पानी रामताल में पहुंचे, जहां पहले से बने नाले का पानी जाता है। इससे लोगों को गंदे पानी से कोई समस्या नहीं होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


