
किसानों की फसल खराब करने की साजिश का आरोप
Kannauj News - भाकियू बलराज ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि कुछ अराजकतत्व किसानों की फसलों को नष्ट करने की साजिश कर रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि बिजली कनेक्शन नहीं होने के कारण किसानों की आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। सौरव यादव ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जाएगा।
छिबरामऊ, संवाददाता। भाकियू बलराज ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेज कर किसानों की फसल खराब करने की साजिश का आरोप लगाते हुए मदद की गुहार लगाई है। पत्र में कहा गया है कि लोग साजिश के तहत बिजली कनेक्शन नहीं होने दे रहे हैं। यदि शीघ्र ही बिजली कनेक्शन नहीं किया गया तो भाकियू आंदोलन के लिए बाध्य होगी। भारतीय किसान यूनियन बलराज के युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर सौरव यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को डाक के माध्यम से एक शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि छिबरामऊ क्षेत्र में कुछ अराजकतत्वों द्वारा किसानों की फसलों को नष्ट करने की साजिश का गंभीर आरोप लगाया गया है।

शिकायत के अनुसार, संगठन के पदाधिकारी नगरिया सुख अनिल कुमार के निजी नलकूप कनेक्शन की विद्युत लाइन को सरकारी चक रोड के किनारे से निकालने में बाधा उत्पन्न की जा रही है। कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा विद्युत पोल लगाने से रोका जा रहा है, जिसके कारण नलकूप चालू नहीं हो पा रहा है। इसके परिणामस्वरूप, सिंचाई के अभाव में क्षेत्र के किसानों की आलू की फसल को गंभीर नुकसान होने का खतरा मंडरा रहा है। आरोप है कि यह साजिश सुनियोजित तरीके से की जा रही है ताकि किसानों की फसल सूख जाए और उन्हें आर्थिक हानि उठानी पड़े। सौरव यादव ने चेतावनी दी है, कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया और नलकूप के लिए विद्युत लाइन चालू नहीं हुई, तो भारतीय किसान यूनियन बलराज द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है ताकि किसानों के हितों की रक्षा हो सके और फसलों को बचाया जा सके।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




