इंसाफ की खातिर टंकी पर चढ़ा किसान, गले में डाला फंदा

Jan 15, 2026 11:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

Kannauj News - फोटो 24 पानी टंकी पर चढ़ा पीड़ित किसान अवधेश।फोटो 25 किसान को समझाते मौके पर मौजूद अधिकारी।तालग्राम, संवाददाता। न्याय न मिलने से टूट चुका एक किसान ने गु

इंसाफ की खातिर टंकी पर चढ़ा किसान, गले में डाला फंदा

तालग्राम, संवाददाता। न्याय न मिलने से टूट चुका एक किसान ने गुरुवार को ऐसा कदम उठाया। जिसने पूरे गांव को दहला दिया। वर्षों से जमीन के लिए भटक रहे किसान ने इंसाफ की आखिरी आस में गांव की पानी की टंकी पर चढ़कर गले में फांसी का फंदा डाल लिया और चेतावनी दी कि यदि अब भी न्याय नहीं मिला तो वह यहीं जान दे देगा। किसान को टंकी पर देख ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। घटना थाना तालग्राम क्षेत्र के सिलुआपुर गांव की है। पीड़ित अवधेश जाटव पुत्र रामबाबू ने बताया कि उसकी साढ़े सात बीघा भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है।

न्यायालय से मुकदमा जीतने और डीएम, एसडीएम सहित प्रशासनिक अधिकारियों के स्पष्ट आदेश के बावजूद आज तक उसे कब्जा नहीं दिलाया गया। अवधेश जाटव के अनुसार, गुरुवार को जब वह अपनी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करा रहा था। तभी गांव के विपक्षी लोगों ने उस पर हमला कर दिया और मारपीट की। आरोप है कि इस मामले में भी कोई ठोस कानूनी कार्रवाई नहीं हुई। जिससे वह पूरी तरह टूट गया। प्रशासनिक उदासीनता से आहत किसान गमछा लेकर गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस व राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर व लेखपाल धुर्व सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। करीब दो घंटे तक किसान टंकी पर चढ़ा रहा। अधिकारियों ने उससे लगातार संवाद कर उसे समझाया और न्याय का भरोसा दिलाया। तहसीलदार से आश्वासन मिलने के बाद सिपाही संदीप सिंह की मदद से किसान को सुरक्षित नीचे उतारा गया। इस संबंध में तहसीलदार अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फोटो 24 पानी टंकी पर चढ़ा पीड़ित किसान अवधेश। फोटो 25 किसान को समझाते मौके पर मौजूद अधिकारी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;