कर्ज से परेशान किसान की संदिग्ध हालात में मौत

Mar 08, 2026 06:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - तालग्राम में एक किसान जदुनाथ राजपूत की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बेटी की शादी के लिए लिए गए कर्ज के कारण वह मानसिक तनाव में थे। उन्हें खेत में बेहोश पाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, लेकिन परिवार ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया।

कर्ज से परेशान किसान की संदिग्ध हालात में मौत

तालग्राम, संवाददाता। बेटी की शादी के लिए लिए गए कर्ज से परेशान एक किसान की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। थाना क्षेत्र के गांव गदनापुर लोधी निवासी जदुनाथ राजपूत 52 वर्षीय रविवार सुबह घर से खेतों की ओर गए थे। गांव के कुछ लोगों ने उन्हें खेत में बदहवास हालत में पड़ा देखा। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम ले गए, जहां डॉ. जितेंद्र कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

डॉक्टर ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी, लेकिन परिजन शव को घर ले गए और किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। परिजनों के अनुसार, जदुनाथ राजपूत ने बेटी शिखा की शादी के लिए करीब ढाई बीघा खेत साहूकार के यहां एक लाख 20 हजार रुपये में गिरवी रख दिया था। इसमें से 70 हजार रुपये की व्यवस्था उन्होंने कर ली थी, जबकि 50 हजार रुपये की कमी रह गई थी। रविवार को साहूकार को रुपये लौटाने की तारीख थी। समय पर रुपये न दे पाने की चिंता से वह पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। यदि तय समय पर रुपये नहीं दिए जाते तो खेत एक वर्ष के लिए फिर गिरवी हो जाता। मृतक खेती के साथ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी सुमन देवी, पुत्री दीक्षा तथा पुत्र गौरव और सौरभ हैं। तीनों बच्चे अविवाहित हैं। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि सीएचसी से सूचना मिली थी। लेकिन परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार दिया। बताया गया कि परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।