ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजहृदयगति रूकने से किसान नेता का निधन

हृदयगति रूकने से किसान नेता का निधन

हृदयगति रुकने से किसान नेता का निधन- परिजनों सहित भाकियू टिकैत में शोक।फोटो 35। मृतक सुधाकर दुबे।गुरसहायगंज हिन्दुस्तान संवाद हृदयगति रुकने से किसान...

हृदयगति रूकने से किसान नेता का निधन
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजMon, 18 Jan 2021 03:27 AM
ऐप पर पढ़ें

गुरसहायगंज हिन्दुस्तान संवाद

हृदयगति रुकने से किसान नेता का निधन हो गया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत में शोक की लहर दौड़ गई। संगठन के पदाधिकारियों ने पहुंचकर दुखी परिजनों को ढांढस बंधाकर शोक संवेदनाए व्यक्त की। जिसके बाद पार्थिव शरीर का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया है।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला उपाध्यक्ष ग्राम जयसिंहपुरवा निवासी 50 वर्षीय सुधाकर दुबे की रविवार की सुबह करीब 3.30 बजे अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसपर परिजन आनन फानन उन्हें लेकर नगर के निजी अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। सुबह भाकियू महिला जिलाध्यक्ष कुसुम चैहान, जिलाध्यक्ष मो. शमीम सिददीकी, डॉ. आरके कटियार, वसीम सिद्दीकी, डॉ. साजिद, मुईन अहमद आदि ने घर पहुंचकर दुखी परिजनों को ढांढस बंधाकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं, जिसके बाद गंगा घाट पर पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह संघर्षशील किसान नेता थे, जिनकी मृत्यु से संगठन को अपूर्णनीय क्षति हुई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें