एडीओ पंचायत के कार्यों की प्रशंसा कर किया सम्मानित
Kannauj News - छिबरामऊ में सहायक विकास अधिकारी यशकरन के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित हुआ। खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में अधिकारियों और पंचायत सचिवों ने यशकरन की निष्ठा और कार्यों की प्रशंसा की। यशकरन को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया और समारोह के अंत में होली भी मनाई गई।

छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड मुख्यालय परिसर में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) यशकरन के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खंड विकास अधिकारी दीपांकर आर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें डीपीआरओ राजेंद्रप्रकाश भी शामिल हुए। समारोह में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राम पंचायत सचिवों ने यशकरन के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। डीपीआरओ राजेन्द्रप्रकाश ने यशकरन के कार्यकाल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यशकरन ने कभी भी काम को बोझ नहीं समझा, बल्कि पूरी निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। आजकल लोग थोड़ा-सा अतिरिक्त कार्य होने पर उसे बोझ मान लेते हैं, लेकिन यशकरन ने सिद्ध किया कि जितना अधिक कार्य किया जाए, उतना ही अधिक सीखने और अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
डीपीआरओ ने मौके पर मौजूद सभी ग्राम पंचायत सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें भी एडीओ पंचायत यशकरन की तरह ही अपने दायित्वों को पूरी ईमानदारी और समर्पण भाव से निभाना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि निष्ठापूर्ण कार्य ही किसी भी अधिकारी की असली पहचान होता है और यही गुण उन्हें समाज में सम्मान दिलाता है। कार्यक्रम के दौरान एडीओ पंचायत यशकरन को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ब्लॉक अधिकारियों, सचिवों, ग्राम प्रधानों ने शाल उढ़ाकर व प्रतीक चिन्ह कर सम्मानित किया। समारोह के बाद सभी ब्लॉककर्मियों, सचिवों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाते होली भी खेली।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



