डीसीएम ने कंटेनर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - एक्सप्रेस-वे पर एक डीसीएम ने ब्रेड लदे कंटेनर में टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। चालकों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना की जांच की जा रही है।

डीसीएम ने कंटेनर में मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

एक्सप्रेस-वे पर ब्रेड लदे कंटेनर में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि चालकों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। थाना सैफई नगला दरियाई निवासी राघवेंद्र पुत्र विमलेश कुमार कंटेनर में ब्रेड लोड कर नोएडा से लखनऊ जा रहे थे। उनके साथ हेल्पर ऋषि पुत्र मिलन सिंह भी सवार था। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे तालग्राम थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 172 के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने कंटेनर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कंटेनर में लदी ब्रेड सड़क पर फैल गई।

सूचना पर एक्सप्रेस-वे के सहायक सुरक्षा अधिकारी आरपी कनौजिया बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। क्षतिग्रस्त कंटेनर को क्रेन की मदद से हटाकर टोल प्लाजा 172 भेज दिया गया। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।