Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsExciting T-20 Cricket Tournament CG Sports vs JD Cricket Club
गुरसहायगंज ने मैनपुरी को 49 रनों से हराया

गुरसहायगंज ने मैनपुरी को 49 रनों से हराया

संक्षेप:

Kannauj News - सिकंदरपुर में चल रहे अंतर्जनपदीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सीजी स्पोर्ट्स मैनपुरी और जेडी क्रिकेट क्लब गुरसहायगंज के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जेडी क्रिकेट क्लब ने 221 रन बनाए, जबकि मैनपुरी की टीम 172 रन पर ऑलआउट हो गई। मोहसिन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

Jan 09, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

सिकंदरपुर, संवाददाता। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रहे अंतर्जनपदीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आज के मैच में सीजी स्पोर्ट्स मैनपुरी और जेडी क्रिकेट क्लब गुरसहायगंज की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ। टॉस जीतकर मैनपुरी ने पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। जेडी क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से रसेल ने 46 और मोहसिन ने 44 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। मैनपुरी के गेंदबाज नीरज कुमार और अमित यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जवाब में उतरी मैनपुरी की टीम ने शुरुआत तो शानदार की, लेकिन अंतिम बल्लेबाज साथ नहीं निभा सके। पूरी टीम मात्र 16.3 ओवरों में 172 रनों पर ऑलआउट हो गई। मैनपुरी के पारस कश्यप ने 50 और मनीष यादव ने 40 रनों का योगदान दिया। गुरसहायगंज के धीरेंद्र ने चार और मोहसिन ने तीन विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। मोहसिन के ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें समाजसेवी दीपू शर्मा द्वारा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी नितिन गुप्ता और सुधाकर द्विवेदी ने निभाई, जबकि कमेंट्री कामरान अहमद और राजू ठाकुर ने की। थर्ड अंपायर की भूमिका हनी सिंह ने संभाली। टूर्नामेंट कमेटी में सनी दुबे, सत्येंद्र यादव, प्रवीण मिश्रा, सुशील सैनी व अध्यक्ष अचल सक्सेना शामिल रहे।