पौधे रोपकर दिया हरियाली का संदेश

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

छिबरामऊ में वरिष्ठ कवि एवं पर्यावरण प्रहरी हरिगोविंद शाक्य हरि ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्राम बहबलपुर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी और प्रदूषण से बचाव के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी है। उन्होंने 19 पौधे रोपे और उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

पौधे रोपकर दिया हरियाली का संदेश

छिबरामऊ। सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वरिष्ठ कवि एवं पर्यावरण प्रहरी हरिगोविंद शाक्य हरि ने ग्राम बहबलपुर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी, प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन से बचाव के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि वृक्ष नहीं होंगे, तो मानव अस्तित्व भी संकट में पड़ जाएगा। उन्होंने अनुज शाक्य की भूमि पर जामुन, आँवला, आम, अशोक, अमरूद और कटहल सहित कुल 19 पौधे रोपे तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। हरिगोविंद शाक्य हरि वर्ष 1977 से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय हैं।

अब तक वह 20 से अधिक बगीचे विकसित कर चुके हैं और हजारों पौधे लगा चुके हैं। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया। कार्यक्रम में रूपा देवी, सुमित शाक्य, प्रांशु, निधि, गौतम सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनके प्रयासों की सराहना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।