Kannauj News: कांवड़ यात्रा को लेकर मेंहदी घाट पर एडीजी-डीआईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: कन्नौज में श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां की हैं। अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने मेंहदी घाट का निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजाम, यातायात प्रबंधन, CCTV, साफ-सफाई व मेडिकल सुविधाओं का जायजा लिया।

कांवड़ यात्रा को लेकर मेंहदी घाट पर एडीजी-डीआईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
कांवड़ यात्रा को लेकर मेंहदी घाट पर एडीजी-डीआईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने कन्नौज पहुंचकर मेंहदी घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पैदल गश्त कर कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार समेत पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एडीजी और डीआईजी ने घाट क्षेत्र में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों की बारीकी से पड़ताल की।

अधिकारियों ने यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली मेडिकल सुविधाओं की स्थिति देखी। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के साथ भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन और श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकन्नौजKannauj News: कांवड़ यात्रा को लेकर मेंहदी घाट पर एडीजी-डीआईजी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था