Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsEMRI Launches EMT Training for Enhanced Emergency Services in Kannauj
चार जिलों के ईएमटी मेडिकल कॉलेज तिर्वा में ले रहे विशेष प्रशिक्षण

चार जिलों के ईएमटी मेडिकल कॉलेज तिर्वा में ले रहे विशेष प्रशिक्षण

संक्षेप: Kannauj News - कन्नौज में ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एंबुलेंस कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद और फिरोजाबाद के कर्मी भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य एंबुलेंस स्टाफ को आपातकालीन स्थिति में बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है।

Wed, 5 Nov 2025 12:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

कन्नौज, संवाददाता। आपातकालीन सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से डायल 102 और 108 एंबुलेंस के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) स्टाफ का प्रशिक्षण कार्यक्रम मेडिकल कॉलेज तिर्वा में चलाया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद और फिरोजाबाद जिलों के एंबुलेंस कर्मी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में लखनऊ से आए ईएमएलसी ट्रेनर हरिकिशोर और क्वालिटी लीडर धनंजय सिंह प्रतिभागियों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। हरिकिशोर ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य एंबुलेंस स्टाफ आपातकालीन स्थिति में मरीजों को बेहतर और समय पर चिकित्सा सुविधा दे सके। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस में मौजूद मेडिकल उपकरणों, दवाओं और ऑक्सीजन के सही उपयोग की जानकारी विस्तार से दी जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ताकि मौके पर ही मरीज की जान बचाई जा सके। क्वालिटी लीडर धनंजय सिंह ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में कॉल प्राप्त होते ही 30 सेकंड के भीतर एंबुलेंस को रवाना करना जरूरी है। टीम को कम से कम रिस्पांस टाइम में घटनास्थल तक पहुंचना चाहिए और मरीज को प्राथमिक इलाज देकर सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचाना चाहिए। उन्होंने एंबुलेंस की साफ-सफाई, रखरखाव और गोल्डन ऑवर के महत्व पर भी प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक विष्णु उपाध्याय, प्रोग्राम मैनेजर विकास पटेल और जिला प्रभारी रूपेश तिवारी भी मौजूद रहे।