ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजसमाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर

समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर

कन्नौज।संवाददाता अखिल भारतीय शाक्य महासभा का आयोजन मोहल्ला इंदिरा नगर में शिक्षक दीपक शाक्य...

समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर दिया गया जोर
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजMon, 06 Dec 2021 03:11 AM
ऐप पर पढ़ें

कन्नौज।संवाददाता

अखिल भारतीय शाक्य महासभा का आयोजन मोहल्ला इंदिरा नगर में शिक्षक दीपक शाक्य के आवास पर आयोजित किया गया। जिसमें अखिल भारतीय शाक्य महासभा के जिलाध्यक्ष हरिशरण शाक्य ने नए सदस्यों को सदस्यता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इसके साथ ही कन्नौज इकाई का विस्तार करते हुए हरिगोविंद शाक्य, डॉ. राम प्रकाश शाक्य, ओमप्रकाश शाक्य को संरक्षक पद पर मनोनीत किया। सांस्कृतिक सचिव पद पर कवियत्री दीपमाला शाक्य को मनोनीत किया और साथ ही अपने वक्तव्य में समाज को राजनैतिक, धार्मिक, आर्थिक, सांस्कृतिक एवं व्यवाहरिक स्तर पर समाज को जागरूक किया। सभा का संचालन दीपक शाक्य द्वारा किया गया। सभा की अध्यक्षता कर रहे कार्तिक शाक्य ने समाज के उत्थान के बारे में चर्चा कर समाज को जागरूक किया। महासचिव एडवोकेट राजेश शाक्य ने कार्यकारिणी के गठन व सभा के विस्तार पर चर्चा की। जिला संयोजक कुलदीप शाक्य ने सामाजिक एकजुटता पर चर्चा करते हुए समाज का कैसे उत्थान हो, इस संबंध में चर्चाकर समाज का मनोबल बढ़ाया। मीडिया प्रभारी अमित शाक्य ने शिक्षा पर जोर देते हुए सामाजिक उत्थान की बात कही। इस दौरान सचिन शाक्य, संरक्षक रुकुम बहादुर सिंह शाक्य, नरेंद्र शाक्य, बृजकिशोर शाक्य, डॉ आनंद शाक्य, शंकर सैनी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार सिंह शाक्य, उपाध्यक्ष राहुल शाक्य, महेशचंद शाक्य, ऋषिता शाक्य, वर्तिका शाक्य, शिवकुमार, जयवीर, जीतू शाक्य आदि लोगों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें