Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsElectricity Bill Relief Scheme Registration Camps Held in Kannauj 223 Consumers Registered
बिजली बिल राहत योजना में 223 ने कराया पंजीकरण

बिजली बिल राहत योजना में 223 ने कराया पंजीकरण

संक्षेप:

Kannauj News - कन्नौज में बिजली बिल राहत योजना के तहत विशेष पंजीकरण कैंप आयोजित किए गए। 223 उपभोक्ताओं ने मौके पर पंजीकरण कराया और लगभग 6.30 लाख की बकाया राशि जमा की। योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देना और बकाया बिलों का निस्तारण करना है। विभाग भविष्य में भी ऐसे कैंप आयोजित करेगा।

Dec 04, 2025 10:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

कन्नौज। बिजली बिल राहत योजना के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न विद्युत वितरण खण्डों में विशेष पंजीकरण कैंप आयोजित किए गए। कैंपों में उपभोक्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 223 उपभोक्ताओं ने मौके पर पंजीकरण कराया और लगभग 6.30 लाख की बकाया राशि जमा की। इन कैंपों का उद्देश्य अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ उपलब्ध कराना और बकाया बिलों के निस्तारण को बढ़ावा देना था। विद्युत वितरण खण्ड कन्नौज के ग्राम जलालपुर, दठिया, लोहामढ़, खानपुर, बरमपुर, होलेपुर, जसौली, नेरा, मोहल्ला कुठलूपुर, कागोटोता तथा खण्ड छिबरामऊ के विसम्बरपुर, नावेमऊ, उलापुर्वा, भोराजपुर, अहिनी, मिघौली, हरीनगर, अश्विन, रायपुर, कानीगी और कुसुमखोर में कैंप लगाए गए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस दौरान अधिशासी अभियंता मगन सिंह ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देने और नियमित बिल भुगतान के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि विभाग भविष्य में भी ऐसे कैंप आयोजित करता रहेगा ताकि अधिक से अधिक पात्र उपभोक्ता योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। योजना एक दिसंबर से प्रभावी हो चुकी है। इसके तहत बकायेदार उपभोक्ताओं को एकमुश्त भुगतान करने पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक तथा मूलधन में अधिकतम 25 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। साथ ही उपभोक्ताओं को मासिक किश्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध है। 01–31 दिसंबर- पंजीकरण पर मूलधन में 25 फीसदी छूट 01–31 जनवरी- 2026: 20 फीसदी छूट 01–28 फरवरी- 2026: 15 फीसदी छूट