हादसे का शिकार हुए मृतक के परिजनों को सपा ने दी आर्थिक सहायता
--सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सपा के प्रतिनिधि मंडल ने पहुंचकर दी आर्थिक सहायताफोटो 22 -मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता सौंपते सपा नेताकन्नौज

कन्नौज। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रतिनिधि मंडल ने गुगरापुर ब्लाक में पहुंचकर हादसे का शिकार हुए मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। ग्राम चांदपुर निवासी आशाराम दोहरे, ग्राम रामपुर भुडिय़ा निवासी शायका, ग्राम गोरी बांगर निवासी ठाकुर सूर्या सिंह, ग्राम कित्यिापुर निवासी गोविंद दोहरे जिनकी मृत्यु विगत दिनों गंगा में डूबकर हो गई थी। ग्राम पाटुआपुर निवासी विजय कुमार दोहरे व ग्राम सौंसरापुर निवासी सोहेल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मृतक पीडि़त परिवारों से मिलकर सपा प्रतिनिधि मंडल ने पीडि़त परिवार को पचास-पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान दुखद घटनाओं पर परिजनों से मिलकर संवेदन प्रकट की।
प्रदेश सरकार से पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कलीम खां, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पीपी सिंह बघेल, जय कुमार तिवारी, सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, अनिल यादव, कल्लू पाल, टिंकू पाल, शिब्बू तिवारी, नितिन यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह प्रतिनिधि मंडल में शामिल रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


