Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsE-Rickshaw Driver Accused in Death of Vegetable Seller Investigation Underway
ई-रिक्शा चालक के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट

ई-रिक्शा चालक के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट

संक्षेप:

Kannauj News - छिबरामऊ, संवाददाता। ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मृतक की पत्नी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज

Sat, 19 July 2025 02:35 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मृतक की पत्नी ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि ई-रिक्शा की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत हो जाने के अगले ही दिन उसके पिता की भी बेटे की मौत के गम में मौत हो गई थी। नगर के मोहल्ला तिवारियान निवासी रीता राठौर पत्नी सुनील राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति सुनील राठौर पुत्र हरिबाबू राठौर 15 जुलाई को सब्जी बेंच कर ठिलिया लेकर तालग्राम तिराहा से होते हुये अस्थायी निवास बहवलपुर जा रहे थे। जब वह तालग्राम रोड पर बहबलपुर गांव में पाण्डेय गिट्टी मौरम के सामने पंहुचे तभी ई-रिक्शा द्वारा पीछे से टक्कर मार दी गयी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिससे सुनील राठौर नीचे गिर पड़े। आस-पास के लोगों द्वारा उनको उठा कर उपचार के लिये सौ सैय्या अस्पताल ले जाया गया। तभी पता चला कि बहवलपुर निवासी बिमलेश नागर पुत्र मलिखान नागर के द्वारा तेजी वाला प्रवाही से ई-रिक्शा चलाते हुए उनके पति को टक्कर मार दी गई। उपचार के दौरान सुनील राठौर को डाक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मालूम हो कि सड़क हादसे में सुनील राठौर की मौत के अगले ही दिन उसके वृद्ध पिता हरी बाबू राठौर की भी बेटे के गम में मौत हो गई थी।