ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कन्नौजवंशवाद के चलते देश में लोकतंत्र को है खतरा

वंशवाद के चलते देश में लोकतंत्र को है खतरा

ठठिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस, सपा व बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वंशवादी पार्टियों से लोकतंत्र को खतरा...

वंशवाद के चलते देश में लोकतंत्र को है खतरा
हिन्दुस्तान टीम,कन्नौजSat, 19 Oct 2019 11:05 PM
ऐप पर पढ़ें

ठठिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कांग्रेस, सपा व बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वंशवादी पार्टियों से लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। वंशवाद के चलते आम जनता को न्याय मिल पाना असंभव है। मोदी सरकार ने अखण्ड भारत का सपना भी पूरा कर दिया है।

शनिवार को दौलतपुर गांव के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम की संज्ञा दी। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम ने गरीब व छोटे तबके के लोगों को साथ में लेकर रावण पर विजय प्राप्त की थी। आज यही काम हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं। देश की अन्तिम छोर पर बैठे हर गरीब के लिए कई योजनाओं को चलाकर देश की खुशहाली का सपना देखा है। वहीं अखण्ड भारत का सपना मोदी सरकार द्वारा 370 धारा को हटाकर पूरा कर दिया गया है। कार्यक्रम में सांसद सुब्रत पाठक, विधायक कैलाश राजपूत, छिबरामऊ विधायक व पूर्व मंत्री अर्चना पांडेय, जिलाध्यक्ष आंनद सिंह, ब्लॉक प्रमुख अजय वर्मा सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें