Kannauj News: शराब की लत ने ली जान, पत्नी-बच्चों से मारपीट के बाद युवक ने लगाई फांसी

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: ठठिया के रामपुर गांव में एक युवक ने शराब के नशे में घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। रनवीर उर्फ अल्लन (45) ने पत्नी से लड़ाई के बाद नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली। यह घटना परिवार और गांव में गहरा शोक छोड़ गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Kannauj News: शराब की लत ने ली जान, पत्नी-बच्चों से मारपीट के बाद युवक ने लगाई फांसी

Kannauj News: ठठिया संवाददाता। शराब की लत ने एक और परिवार की खुशियां छीन लीं। ठठिया थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार को घरेलू विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी रनवीर उर्फ अल्लन (45) पुत्र बहादुर शराब पीने का आदी था। परिजनों का आरोप है कि वह आए दिन शराब के नशे में घर पहुंचकर पत्नी और बच्चों के साथ गाली-गलौज व मारपीट करता था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी सोनी के साथ मारपीट करने लगा।

मां को बचाने आए बच्चों को भी उसने डंडे से पीट दिया। इसके बाद गुस्से और नशे की हालत में वह घर के बाहर स्थित नीम के पेड़ के पास गया और चादर के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ते ही उसे तुरंत नीचे उतारकर राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही ठठिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और दो बेटियों का परिवार छोड़ गया है। उसकी बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।