डबल डेकर बस वाहन से टकराई, चालक सहित तीन घायल

डबल डेकर बस वाहन से टकराई, चालक सहित तीन घायल

संक्षेप:

Kannauj News - तालग्राम में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक डबल डेकर बस तेज रफ्तार में आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सह चालक और क्लीनर को मामूली चोटें आईं। 35 सवारियों को...

Sep 14, 2025 01:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

तालग्राम, संवाददाता। एक्सप्रेस वे 35 सवारियों को लेकर गुजरात जा रही डबल डेकर तेज रफ्तार की वजह से आगे चल रहे वाहन में जा घुसी। हादसे में बस चालक सहित तीन लोग घायल हो गये। जबकि सवारियां बाल-बाल बड़े हादसे का शिकार होने से बच गईं। राजस्थान जिला ब्यावर, थाना टाटगढ़ के धोला दाता बराखन निवासी चालक चून सिंह पुत्र अमर सिंह प्राइवेट डबल डेकर बस से 35 सवारियों को इकौना बलरामपुर से लेकर राजकोट गुजरात जा रहा था। साथ में थाना टाटगढ़ गोगेला सातूखेड़ा निवासी सह चालक हुकुम सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह वक्लीनर सिंह सवार थे। शनिवार की सुबह जब बस थाना तालग्राम क्षेत्र के आगरा लख़नऊ एक्सप्रेस वे किमी. संख्या 163 के करीब पहुंची।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तभी चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार बस आगे जा रहे वाहन से जा टकराई। हादसे में चालक गंभीर से घायल हो गया। जबकि सह चालक और क्लीनर मामूली रूप से चोटिल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेस वे के सहायक सुरक्षा अधिकारी आरपी कनौजिया ने बचाव कर्मियों के साथ मिलकर घायल बस चालक और सह चालक क्लीनर को बाहर निकाला और एंबुलेंस से मेडिकल कालेज तिर्वा भर्ती कराया। बस में सवार 35 सवारियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया। क्षतिग्रस्त बस को रिकवरी वाहन की मदद से खींचकर टोल प्लाजा 154 पर भेजकर घटना की सूचना पुलिस को दी।