Kannauj News: मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

हिन्दुस्तान, कन्नौज
Follow us on Google News
share

Kannauj News: छिबरामऊ के रूपपुर गांव की रिंकी की 2010 में अनुज से शादी हुई थी। अनुज की 2021 में मृत्यु के बाद, उसके ससुरालवाले रिंकी को परेशान करने लगे। रविवार को ससुरालीजनों ने रिंकी के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। रिंकी के पिता ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

Kannauj News: मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाला

Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के रूपपुर गांव की रहने वाली रिंकी की शादी फर्रुखाबाद के धीरपुर गांव निवासी अनुज के साथ वर्ष 2010 में हुई थी। वर्ष 2021 में अनुज की अचानक मृत्यु हो गई। उसके बाद से उसके सास-ससुर रिंकी को परेशान करने लगे। रविवार को उसके ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही रिंकी के पिता उमेशचंद्र अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और अपनी बेटी को इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।