Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsDM Inspects Basic Education Office Penalizes Absentee Staff
लेखाधिकारी सहित कई कर्मचारी कार्यालय से मिले नदारद, डीएम ने रोका वेतन

लेखाधिकारी सहित कई कर्मचारी कार्यालय से मिले नदारद, डीएम ने रोका वेतन

संक्षेप:

Kannauj News - कन्नौज में डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिसके चलते डीएम ने एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने समय पर उपस्थिति और कार्यप्रणाली में सुधार पर जोर दिया और भविष्य में सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।

Nov 14, 2025 05:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

कन्नौज,संवाददाता। डीएम ने शुक्रवार सुबह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ गई। कार्यालय में लेखाधिकारी सहित अधिकांश नियमित कर्मचारी अनुपस्थित थे। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि उपस्थित संविदा कर्मचारियों को छोड़कर कार्यालय के सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया जाए। डीएम सुबह करीब दस बजे पूरे कार्यालय परिसर में केवल छह संविदा कर्मचारी सुबोध कुमार अवस्थी, पीयूष श्रीवास्तव, शैलेन्द्र प्रताप, अशोक कुमार, आदिल और अब्दुल शकिर ही ड्यूटी पर मौजूद मिले। आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने इस स्थिति को गंभीर लापरवाही करार देते हुए कहा कि सरकारी दफ्तरों में समय से उपस्थिति अनिवार्य है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने कहा कि ऐसी गैर-ज़िम्मेदाराना कार्यशैली से शासन की योजनाओं और कार्यालयीय कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जो किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगा। अधिकारियों की अनुपस्थिति न केवल अनुशासनहीनता को दर्शाती है, बल्कि जन-संबंधी कार्यों में भी बाधा उत्पन्न करती है। डीएम ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि इस प्रकार की स्थिति दोबारा पाई गई तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिसमें निलंबन जैसी कार्रवाई भी शामिल हो सकती है। उन्होंने जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को समयबद्ध उपस्थिति, कार्यप्रणाली में सुधार, तथा जनहित से जुड़े कार्यों में संवेदनशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बीएसए कार्यालय की अव्यवस्था पर जिलाधिकारी की नाराजगी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। उन्होंने कहा कि शासन की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अनुशासन, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता सर्वोपरि हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।