Kannauj News: बारिश में गोवंश की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, आश्रय स्थलों की होगी निगरानी
हिन्दुस्तान, कन्नौज
Kannauj News: कन्नौज जिले में बारिश के मौसम में गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की निगरानी बढ़ा दी गई है। जिलाधीश के निर्देश पर, पशु चिकित्सा अधिकारियों ने आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। आवश्यक सुधारों के लिए शीघ्र कार्रवाई का आदेश दिया गया है। विभिन्न सुरक्षा उपायों और स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

Kannauj News: कन्नौज l बारिश के मौसम में गोवंश आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पशु चिकित्सा अधिकारियों ने विभिन्न आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर बारिश से बचाव, हरे चारे, भूसा भंडारण और स्वच्छता की स्थिति परखी। अधिकारियों को कम से कम एक आश्रय स्थल का निरीक्षण कर कमियां तत्काल दूर कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन ने सभी गोवंश आश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने और उन्हें जिला स्तरीय कमांड सेंटर से जोड़ने की योजना बनाई है। अधिकारियों को गोवंश के संरक्षण और देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी गई।


