
शीतलहर व घने कोहरे से बचने को प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
Kannauj News - कन्नौज में शीतलहर, ठंड और घने कोहरे की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे बाहर न निकलें और गर्म कपड़े पहनें। पशुपालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पशुओं को ठंड से बचाएं। वाहन चालकों को भी कोहरे में सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
कन्नौज। आने वाले दिनों में जिले में शीतलहर, ठंड और घने कोहरे की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने लोगों, पशुपालकों और वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है, ताकि ठंड से होने वाली जनहानि और सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।एडवाइजरी में आम लोगों से अपील की गई है कि वे शीतलहर के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें, पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें और ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचें। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों की विशेष देखभाल करने को कहा गया है।
ठंड से संबंधित लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी गई है। पशुपालन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि पशुओं को ठंड से बचाने के लिए उनके आश्रय स्थलों को चारों ओर से ढककर रखा जाए, गर्म चारा और गुनगुना पानी उपलब्ध कराया जाए तथा पशुओं को खुले स्थानों में न बांधा जाए। वहीं, यातायात विभाग को कोहरे के समय सड़क सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। वाहन चालकों को धीमी गति से चलने, हेडलाइट ऑन रखने, रिफ्लेक्टर व कैट्स आई का उपयोग करने और फिसलन भरे मार्गों पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बिना लाइट या रिफ्लेक्टर वाले वाहनों को सड़क पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




