मामूली विवाद में युवक को धुना
Kannauj News - कन्नौज के गंगधरापुर गांव में खाली खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में युवक कुलदीप को उसके परिवार के सदस्यों अनिल और कमल ने मारपीट कर घायल कर दिया। कुलदीप ने इस घटना की शिकायत कोतवाली में की है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगधरापुर में खाली खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में परिजनों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गांव गंगधरापुर निवासी प्रमोद पुत्र सुरेन्द्र चन्द्र ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि उसका पुत्र कुलदीप 28 फरवरी की सुबह खाली खेत से ट्रैक्टर निकाल रहा था। तभी परिवार के ही अनिल व कमल ने उसे रोक दिया और गालीगलौज करते हुये ट्रैक्टर से खींच लिया। विरोध करने पर इन लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया।
पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



