Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsDimple Yadav s Birthday Celebration SP Workers Honor Symbol of Women s Power
छिबरामऊ में डिम्पल यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

छिबरामऊ में डिम्पल यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

संक्षेप:

Kannauj News - फोटो 5-केक काटकर सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाते सपा कार्यकर्ता।छिबरामऊ, संंवाददाता। नगर के तिरंगा तिराहे के पास सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमेश प

Jan 15, 2026 11:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के तिरंगा तिराहे के पास सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष उमेश पाल के आवास पर मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव का जन्मदिन बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर जमकर जश्न मनाया और डिम्पल यादव को नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया। अध्यक्ष उमेश पाल ने कहा कि आज का जन्मदिन केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि नारी शक्ति के प्रतीक के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने सपा की सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि 108 एम्बुलेंस सेवा सपा की देन है। कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वह सपा सरकार के विकास कार्यों का प्रचार करें और जनता तक पहुंचाएं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने छिबरामऊ में सौ शैय्या अस्पताल निर्माण और 24 घंटे बिजली आपूर्ति जैसी उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने, आपसी मतभेद भुलाने और सरकार विरोधी ताकतों के खिलाफ जनता को जागरूक करने की अपील की। इस मौके पर लोकेंद्र सिंह यादव, प्रदेश सचिव संतोष गुप्ता, पूर्व सयुस जिलाध्यक्ष आफाक खान, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता, प्रीतम, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल लोकेंद्र यादव, गफ्फार अहमद, जीतू सिंह, सलमान, अमित यादव, सुमित यादव, गोविंद सिंह, अंकुर सिंह यादव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। फोटो 5-केक काटकर सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाते सपा कार्यकर्ता।