Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsDialysis Unit in Kannauj District Hospital Faces Structural Issues After Just 4 Years
59 लाख से बने डायलिसिस यूनिट की चार साल में ही धंसने लगी फर्श

59 लाख से बने डायलिसिस यूनिट की चार साल में ही धंसने लगी फर्श

संक्षेप:

Kannauj News - कन्नौज जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट की निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। चार साल में ही यूनिट की स्थिति खराब हो गई है, फर्श में धंसाव और टाइलें टूट गई हैं। यह यूनिट रोजाना 25-30 मरीजों की निःशुल्क डायलिसिस करती है। सेंटर मैनेजर ने कहा कि अधिकारियों को स्थिति की जानकारी दी गई है और सुधार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Dec 06, 2025 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share Share
Follow Us on

कन्नौज। जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट आज अपनी खराब निर्माण गुणवत्ता को लेकर चर्चा में है। महज़ चार साल पहले बनाई गई इस यूनिट की इमारत अब जर्जर हालत में पहुंचती जा रही है। स्थिति यह है कि यूनिट के फर्श में जगह-जगह धंसाव दिखाई देने लगा है, कई हिस्सों में टाइलें टूट चुकी हैं और बाथरूम का कमोड तक आधार से उखड़ गया है, जिसके चलते उसे बंद करना पड़ा है। डायलिसिस यूनिट जिला अस्पताल की प्रमुख सेवाओं में से एक है इसे महज़ चार साल पहले साल 2021 में लगभग 58.96 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधा के रूप में तैयार किया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यहां प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों की निःशुल्क डायलिसिस की जाती है। अब तक यूनिट में 25 हजार से अधिक डायलिसिस की जा चुकी हैं। यहां कुल 10 बेड की सुविधा उपलब्ध है, जबकि वर्तमान में 45 सक्रिय मरीज नियमित रूप से इलाज करा रहे हैं। लगातार बढ़ते मरीजों के दबाव और तीन सिफ्टों में चलने वाली प्रक्रिया के चलते इस भवन की मजबूती और सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण थी। पहली सिफ्ट सुबह 7 से 10 बजे तक, दूसरी 12 से 4 बजे तक और तीसरी शाम 5 से रात 10 बजे तक संचालित होती है। इतने बड़े पैमाने पर होने वाली मरीजों की आवाजाही के बीच भवन का सुरक्षित और दुरुस्त रहना अनिवार्य था। निर्माण में लापरवाही के हाल अब सामने आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस तरह की सुविधाओं में निर्माण की गुणवत्ता और मजबूती सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, क्योंकि यहां रोजाना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे मरीजों का इलाज होता है। बोले सेंटर मैनेजर जिला अस्पताल में स्थापित डायलिसिस यूनिट के सेंटर मेनेजर अभिषेक विश्वकर्मा ने बताया कि इस मामले की जानकारी अफसरों और विभाग को काफी पहले दी जा चुकी है। अब इसको लेकर निर्देश आते ही डायलिसिस यूनिट को अस्थाई तौर पर कहीं और शिफ्ट कर इस बिल्डिंग की खामियों को दूर किया जाएगा।