कन्नौज में मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग
छिबरामऊ, संवाददाता सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिलाए...
छिबरामऊ, संवाददाता
सपा संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिलाए जाने की मांग की गई है। सपा नेताओं ने भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा है।
कन्नौज सदर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके सपा नेता नवाब सिंह यादव शुक्रवार की दोपहर तहसील पहुंचे। उन्होंने भारत के रक्षामंत्री रह चुके मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न दिलाए जाने की मांग से संबंधित छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार अनिल कुमार सरोज को सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि नेताजी ने सदैव किसानों, मजलूमों, असहाय व्यक्तियों के लिए कार्य किया। इसी वजह से उन्हें धरती पुत्र की उपाधि प्रदान की गई थी। वह आठ बार लोकसभा, सात बार विधानसभा के लिए चुने गए। तीन बार उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का दायित्व संभाला। वह देश की सरकार में रक्षा मंत्री भी रहे। ऐसे में भारत सरकार को चाहिए कि वह धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित करे। इस दौरान योगेंद्र सिंह यादव, अशोक चौहान, प्रशांत यादव, हरिशरण शाक्य एडवोकेट, स्वदेश पाल, पारस यादव, जीतू यादव, राजेश कठेरिया, संतोष गुप्ता, रजनीश यादव, अनिल यादव, सुखेंद्र सिंह यादव, सुघर सिंह, राघवेंद्र यादव समेत काफी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे।
