Kannauj News: गंगा स्नान और अंतिम संस्कार की राह में गड्ढों का ‘रोड़ा’
Kannauj News: -सैय्यदपुर सकरी रोड पर जलभराव से आवागमन मुश्किल-कई ई-रिक्शा व ऑटो पलट चुके, दर्जनों हो चुके घायलफोटो- 31 जर्जर सैय्यदपुर सकरी मार्ग मानीमऊ। नेशनल हाईव

Kannauj News: मानीमऊ। नेशनल हाईवे से सैय्यदपुर सकरी को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों राहगीरों के लिए मुसीबत बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों में गंदा पानी भरा होने से लोगों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। इस मार्ग से एक दर्जन से अधिक गांवों के लोग रोजाना गुजरते हैं। कई बार ई-रिक्शा और ऑटो पलटने से हादसे हो चुके हैं, जिसमें दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं।
ग्रामीणों की परेशानियां
सैय्यदपुर सकरी रोड से दुरजुनापुर घाट, गदनापुर, मियागंज, मेहंदी घाट समेत आसपास के गांवों के लोगों का रोजाना आवागमन होता है। सावन के दौरान इसी मार्ग से सैकड़ों श्रद्धालु दुरजुनापुर घाट पर गंगा स्नान के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा आसपास के गांवों से शवों के अंतिम संस्कार के लिए भी लोग इसी रास्ते से घाट तक जाते हैं। सड़क की हालत खराब होने से सबसे अधिक परेशानी इन्हीं लोगों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गड्ढों के साथ जलभराव की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बारिश के बाद स्थिति और खराब हो जाती है। गड्ढों की गहराई का अंदाजा पानी भरा होने के कारण नहीं लग पाता, जिससे दोपहिया वाहन चालकों और ई-रिक्शा सवारों के हादसे का खतरा बना रहता है।
समस्या का समाधान
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में विकास के दावे किए जाते हैं, लेकिन सैय्यदपुर सकरी रोड की स्थिति उन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। ग्रामीण अब सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इस सड़क को गड्ढामुक्त कर सुरक्षित आवागमन कब सुनिश्चित किया जाएगा।


