50 घंटे लगातार वीडियो कॉल पर रखी नजर
Kannauj News - छिबरामऊ में एक रिटायर्ड दंपति को साइबर ठगों ने 50 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान उनसे 8 लाख 10 हजार 512 रुपये ट्रांसफर करवा लिए गए। दंपति इतनी दहशत में थे कि उन्होंने किसी से बातचीत नहीं की और लगातार मोबाइल चालू रखा। दंपति नोएडा में फ्लैट का टैक्स जमा करने के लिए पैसे जुटा रहे थे।

छिबरामऊ, संवाददाता। रिटायर्ड लेखपाल और रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका दंपति को लगभग 50 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट के दौरान उनसे मोबाइल चालू रख वीडियो कॉल से साइबर ठगों ने लगातार नजर रखी। इतना ही नहीं, किसी तरह खिचड़ी खाकर और रात में जागकर अपना समय बिताया। दोनों के अंदर इतनी दहशत पैदा कर दी थी कि वह न तो किसी से मिल सके और न ही इस दौरान किसी से कुछ बता सके। नगर के मोहल्ला तिवारियान निवासी कालिकाप्रसाद मिश्रा लेखपाल पद से रिटायर्ड हैं, जबकि उनकी पत्नी रमा मिश्रा प्रधानाध्यापिका के पद से सेवानिवृत हो चुकी हैं। साइबर ठगों ने उन्हें 50 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट करके रखा।
इस दौरान उनसे जहां 8 लाख 10 हजार 512 रूपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर करा लिए। वहीं डिजिटल अरेस्टिंग के दौरान उन्हें किसी से मिलने और बात न करने की पाबंदी लगा रखी थी। दंपति के अंदर इतनी दहशत पैदी कर दी थी कि उनके मकान की दूसरी मंजिल पर रह रहे किराएदारों तक को उन्होंने इस मामले की भनक नहीं लगने दी। प्रधानाध्यापिका रमा मिश्रा ने बताया कि उन लोगों ने उनके अंदर इतनी दहशत पैदा कर दी थी कि न तो कहीं जाने दे रहे थे और न ही किसी से बात करने दे रहे थे। लगातार मोबाइल चालू रखने की हिदायत दे रहे थे। ऐसे में मोबाइल पूरे समय चार्जिंग पर ही लगाए रखना पड़ा। उन्होंने बताया कि घर से जब वह बैंक पैसा ट्रांसफर करने गई, तो इस दौरान भी मोबाइल ऑन रखना पड़ा था। उन्होंने बताया कि वह लोग इतना समझ ही नहीं पाए कि आखिर यह सब चल क्या रहा है। उन्होंने बताया कि जब खाने की बात कही, तो उसने कहा कि मैं भी तो तुम्हारे सामने भूखा बैठा हूं। किसी तरह उनके पति ने खिचड़ी बनाई वह उन दोनों ने खाई। पैसा ट्रांसफर हो जाने के बाद फिर बात नहीं हुई।नोएडा में लिए फ्लैट का टैक्स जमा करने के लिए जुटाए थे रूपयेछिबरामऊ। रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका रमा मिश्रा ने बताया कि उन्होंने नोएडा में फ्लैट लिया है। उसका करीब साढ़े 7 लाख रूपये टैक्स जमा करना है। उसके लिए उन्होंने किसी तरह इधर-उधर से जुगाड़ कर खाते में पैसे जुटाए थे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पुणे महाराष्ट्र में है, जबकि बेटा कृषि मंत्रालय विभाग में सर्विस करता है और इस समय दिल्ली में है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


