
घर में घुसकर महिला से मारपीट व लूट पाट, रिपोर्ट
Kannauj News - गुरसहायगंज, संवाददाता।कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक महिला की ओर से घर में घुसकर मारपीट व लूट पाट का मामला दर्ज किया है।ग्राम जलेसर निवासी सुमन
गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक महिला की ओर से घर में घुसकर मारपीट व लूट पाट का मामला दर्ज किया है। ग्राम जलेसर निवासी सुमन देवी पत्नी अखिलेश कुमार उर्फ मिन्टू ने कोर्ट के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि चार दिसम्बर 2025 को वह अपने घर पर अकेली थी। तभी गांव निवासी अनिल कुमार व उसका साथी शिव सिंह उर्फ जोधा व दो अज्ञात लोग उसके लोग घर के अन्दर घुस आए और अनिल ने तंमचा लगा कर घर मे लूटपाट शुरू कर दी। अलमारी में रखे हुये 65 हजार रुपए, साने का हार, अंगूठी आदि ले गए।
तथा उसे तमंचे की वट से मारापीटा शोरगुल पर रामदेवी, धनदेवी व वख्ताबर सिंह आदि बहुत से लोग मौके पर आ गए। जिन्होंने ललकारा व घटना देखी और उसकी जान बचाई। इसके बाद वह अपने पति पिन्टू के साथ चौकी नौरंगपुर गई और कार्रवाई न होने पर दूसरे दिन थाना गुरसहायगंज गई। वहां लिखित व मौखिक शिकायत की। थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब उसने एसपी को शिकायती पत्र भेजा। इसके बाद भी कार्यवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोतवाली पुलिस ने मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




