जमीनी विवाद में दंपति घायल, चार पर केस दर्ज

Apr 06, 2026 10:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - जमीनी विवाद को लेकर एक दंपति पर हमला हुआ, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। पीड़िता अंजली की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया। घायल दंपति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच जारी है।

जमीनी विवाद में दंपति घायल, चार पर केस दर्ज

जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े में दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के नगला मधई निवासी अंजली पत्नी सतीश ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि शनिवार शाम जमीनी विवाद के चलते गांव के ही बलवंत सिंह, उनकी पत्नी कुसुमा, तथा सोनू और छोटू पुत्र दान सहाय ने गाली-गलौज करते हुए उन पर और उनके पति सतीश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम भिजवाया।

वहीं पीड़िता की तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।