नीलगाय से टकराकर वृद्ध दंपत्ति घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - जीटी रोड हाईवे पर शाहजहांपुर गांव के पास एक बाइक सवार दंपत्ति नीलगाय से टकरा गए। दंपत्ति राजेश कुमार और उनकी पत्नी विशुना कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना सोमवार सुबह हुई, जब वे दवा दिलाने जा रहे थे।

नीलगाय से टकराकर वृद्ध दंपत्ति घायल

जीटी रोड हाईवे पर शाहजहांपुर गांव के पास सडक़ पर अचानक आई नीलगाय से टकराकर बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए। दोनों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैनपुरी जनपद के कुरावली थाना अंतर्गत गुलाबपुर गांव निवासी राजेश कुमार (62) पुत्र कप्तान सिंह अपनी पत्नी विशुना कुमारी (58) को दवा दिलाने साथ बाइक से जसोदा गांव के पास बछज्जापुर जा रहे थे। सोमवार की सुबह करीब साढ़े सात जब वह जीटी रोड हाइवे पर शाहजहांपुर के पास पहुंचे, तभी अचानक सामने आई नीलगाय उनकी बाइक से टकरा गई, जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां स्थानीय लोगों की मदद उन्हें एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया गया।

वहां उनका प्राथमिक उपचार चल रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।