अमोलर में स्मार्ट मीटर के विरोध में जेई ने कटवाई बिजली

Apr 04, 2026 05:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कन्नौज
share

Kannauj News - तालग्राम, संवाददाता। शनिवार को स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करना उपभोक्ताओं पर भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध के बाद जेई ने गांव की बिजली आपूर्ति बंद क

अमोलर में स्मार्ट मीटर के विरोध में जेई ने कटवाई बिजली

तालग्राम, संवाददाता। स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करना शनिवार को उपभोक्ताओं पर भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध के बाद जेई ने गांव की बिजली आपूर्ति बंद करवा दी। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। कई उपभोक्ताओं ने मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई है। तालग्राम क्षेत्र के अमोलर गांव निवासी सुषमा कुशवाहा, राजेंद्र कुमार पाल, अरविंद कुमार, रामबाबू कुशवाहा, अनिल कुमार सहित अन्य उपभोक्ताओं का आरोप है, कि बिजली विभाग के ठेकेदार मनमानी करते हुए जबरन स्मार्ट मीटर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जिन उपभोक्ताओं पर कोई बकाया नहीं है और जो नियमित बिल जमा कर रहे हैं।

उनके यहां लगे पुराने मीटर उखाड़कर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार जब उन्होंने इसका विरोध किया तो जेई ने सख्ती दिखाते हुए पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद करवा दी। इससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर दुकानदारों और छोटे व्यापारियों का कामकाज प्रभावित हुआ। वहीं भीषण गर्मी के बीच घरों में भी लोग परेशान रहे। पीड़ित उपभोक्ताओं ने इस कार्रवाई को मनमाना बताते हुए सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है और जांच की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ अगस्त्य मौर्य का कहना है कि विभागीय निर्देशों के तहत स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को मीटर लगवाना होगा। यदि कोई आपत्ति है तो उसका कारण बताना होगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां स्मार्ट मीटर लगाने में बाधा उत्पन्न की जाएगी। वहां विद्युत आपूर्ति बाधित हो सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।